{"_id":"26c7d68b0258bda287b63991e17f760a","slug":"kidnap-in-cantonment-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य क्षेत्र के पास बच्चे के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य क्षेत्र के पास बच्चे के अपहरण की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य क्षेत्र के पास से एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चे के पिता के शोर मचाने पर सेना पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सेना पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रुड़की छावनी में ब्वाय बटालियन के लिए भर्ती की जानकारी मिलने पर बागपत (यूपी) के मुकंदपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह शनिवार तड़के अपने बेटे प्रवीण (12 वर्ष) को लेकर पहुंचे थे। यहां आकर पता चला कि भर्ती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
आरोपी को सेना ने किया गिरफ्तार
चंद्रपाल ने अपने बेटे को एक जगह खड़ा कर दिया और खुद इधर-उधर भर्ती के बारे में और जानकारी जुटाने लगे। प्रवीण को अकेला खड़ा देख कर एक युवक वहां आया और उसने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रवीण के मना करने पर युवक ने हाथ से मुंह बंद कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। उसी दौरान चंद्रपाल सिंह ने पहुंच गए और बेटे को छ़ड़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर सेना के जवान वहां आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सेना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी झारखंड के सिमडेगा जिले का सनशीत तोपनो है। आरोपी के नक्सल प्रभावित इलाके का निवासी होने के कारण पुलिस ज्यादा सतर्कता बरत रही है।