फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kaccha baniyan robbers group

कच्छा-बनियान पहनकर तीन परिवारों पर बरपाया 'कहर'

Mon, 26 May 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Mon, 26 May 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
kaccha baniyan robbers group

पिरान कलियर के इमलीखेड़ा गांव में रविवार की रात हथियारबंद कच्छा बनियानधारी लुटेरों ने पीआरडी के जवान समेत तीन परिवारों को बंधक बनाया।

विज्ञापन


उन्हें पीटा और नगदी व जेवर आदि लूट कर फरार हो गए। दस वर्षीय किशोर के अपहरण का भी प्रयास किया। पुलिस लुटेरों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिलीं।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब एक बजे पांच-छह बदमाश हाथों में लाठियां लेकर इमलीखेड़ा निवासी कुर्बान के घर में घुस आए।

यहां कुर्बान और उसका भाई इकराम परिवार के साथ रहते हैं। दोनों परिवार बरामदे में ही सो रहे थे।

बेटे के अपहरण का भी प्रयास किया

kaccha baniyan robbers group

बदमाश कमरे में घुसकर संदूक का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर कुर्बान, उसका बेटा साबिर, भाई इकराम और उसकी पत्नी असगरी की आंख खुल गई। बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

कुर्बान के बेटे साबिर का अपहरण का भी प्रयास किया, लेकिन परिवार के आग्रह करने पर उसे छोड़ दिया।

इसके बाद लुटेरे पड़ोस में ही रहने वाले पीआरडी के जवान ब्रह्मपाल सिंह के घर में घुस गए। ब्रह्मपाल और बेटी पूजा को आतंकित कर उसकी पत्नी अनीता का बेल्ट से गला दबाकर कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए।

अलमारी में रखे तीन हजार रुपए और अन्य सामान उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले।

शोर मचाने पर आये लोग

kaccha baniyan robbers group

बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए।

ग्राम प्रधान जुल्फिकार की सूचना पर एसपी देहात अजय सिंह, सीओ स्वतंत्र कुमार और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

सुबह तक पुलिस और ग्रामीण लुटेरों की तलाश में कांबिंग करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिलीं।

एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। घायल कुर्बान और असगरी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

kaccha baniyan robbers group

इमलीखेड़ा गांव में हुई लूट के बाद पुलिस ने पिरान कलियर में कई स्थानों पर छापे मारे।

इस दौरान आठ-दस संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जूते चप्पल भी ले गए लुटेरे

पीआरडी के जवान ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार लुटेरों ने उसके घर की तलाशी ली। अलमारी में रखे पैसे और अन्य सामान तो उठाया ही साथ ही दरवाजे के बाहर रखे उनके जूते-चप्पल भी बोरे में भरकर ले गए।

वर्दी ने बचाई जान

kaccha baniyan robbers group

ब्रह्मपाल सिंह और उसके परिजनों के लिए पीआरडी की खाकी वर्दी वरदान बन गई।

घर में तलाशी के दौरान लुटेरों ने खूंटी पर खाकी वर्दी टंगी देखी तो ब्रह्मपाल को पुलिसवाला समझकर पहले तो उससे सरकारी पिस्टल मांगने लगे, पिस्टल नहीं होने की बात कही तो इसके बाद लुटेरे वहां से चले गए।

ब्रह्मपाल और उसके परिजनों का कहना है कि शायद वर्दी न होती तो लुटेरे उनके साथ भी मारपीट करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed