फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi molestation case in dehradun

जेपी जोशी यौन प्रकरणः गवाही को तैयार हुई पीड़िता

Thu, 28 Aug 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Aug 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
jp joshi molestation case in dehradun

देहरादून के चर्चित जेपी जोशी यौन प्रकरण में पीड़ित युवती अब अश्लील सीडी और उसकी रिपोर्ट के बगैर ही गवाही देने को तैयार है।

विज्ञापन


यौन शोषण और अश्लील सीडी बनाने का आरोप
उसने इस संबंध में बुधवार को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। उसकी गवाही के लिए अदालत ने आठ सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। युवती ने तत्कालीन अपर सचिव गृह (अब निलंबित) जेपी जोशी पर नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण और अश्लील सीडी बनाने का आरोप लगाया था।

साथ ही यूथ कांग्रेस की पदाधिकारी रही ऋतु कंडियाल पर आरोप था कि उसने पीड़िता की मुलाकात जोशी से कराई थी। गिरफ्तारी के बाद से जोशी और ऋतु जेल में हैं। वहीं, जोशी को ब्लैकमेल करने के आरोप में पीड़िता भी गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन


इस मामले में बनाई गई अश्लील सीडी को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी इसकी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। पीड़ित युवती सीडी और रिपोर्ट आने के बाद ही गवाही देनी की बात पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस मामले में अभी तक एक भी गवाही नहीं हो पाई है। बुधवार को भी जोशी, ऋतु और पीड़ित युवती को अदालत में पेश किया गया।

अब आठ सितंबर को होगी गवाही
ऋतु कंडियाल के अधिवक्ता वीपी पांडे के बताया कि बुधवार को पीड़िता ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह बगैर सीडी ही गवाही देने के लिए तैयार है। लेकिन, समय अधिक होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब आठ सितंबर को पीड़िता की गवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed