{"_id":"052b9e4fa8ea9b9adaab037218a51d3f","slug":"jp-joshi-molestation-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी जोशी केसः वल्दिया ने कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेपी जोशी केसः वल्दिया ने कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के चर्चित जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में ब्लैकमेलिंग के आरोपी सुमन सिंह वल्दिया के प्रार्थनापत्र पर अदालत ने विवेचना अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
FIR में नहीं था नाम
सुमन सिंह वल्दिया ने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय छवि बंसल की अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि एफआईआर में उनका नाम नहीं था। शासन के दबाव में बाद में यह जोड़ा गया।
विज्ञापन
वल्दिया ने अपने बचाव में पीड़िता का कथित पत्र पेश किया, जिसमें उसने सुमन वल्दिया, संजय बनर्जी, अमित गर्ग और शाइनी मैक की मामले में कोई भूमिका न होने की बात कही है। वल्दिया का यह भी कहना है कि शासन के दबाव में ही उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
सरकारी वकील अल्पना थापा ने कहा कि वल्दिया की ओर से प्रस्तुत पत्रों पर जांच अधिकारी ममता बोरा से रिपोर्ट तलब की गई है।
संजय बनर्जी का प्रार्थनापत्र खारिज
ब्लैकमेलिंग के आरोपी संजय बनर्जी ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसे दी गई चार्जशीट की नकल अधूरी है। इसे अदालत ने खारिज कर दिया। सरकारी वकील अल्पना थापा ने कहा कि चार्जशीट की मूल फाइल रिवीजन के लिए जिला सत्र न्यायालय में गई है।