वहशी जीजा साली के साथ कर रहा था शर्मनाक हरकत, बीवी ने देखा और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन अपनी दीदी के ससुराल में कुछ दिन के लिए रहने आई थी। लेकिन वहशी जीजा ने उसके साथ ऐसी हरकत कर डाली कि इंसानियत और रिश्ते शर्मसार हो गए।
हरिद्वार जिले के लक्सर में अपनी बहन के घर आई एक युवती से उसके जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो युवती की बड़ी बहन ने मौके पर आकर उसे अपने पति के चंगुल से छुड़ाया।
इस घटना के बारे में पीड़िता ने परिजनों को बताया, जिसके बाद वह युवती को अपने साथ ले गए।
बहन ने मौके पर पहुंचकर पति से अपनी बहन को छुड़ाया
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी खानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुर्इ थी।
युवती अपनी बहन के घर कुछ दिन के लिए लक्सर आर्इ थी। आरोप है कि युवती का जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। रविवार की रात जीजा ने एक बार फिर युवती से छेड़छाड़ की, जिसपर पीड़िता ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर युवती की बड़ी बहन आ गयी। बहन ने मौके पर पहुंचकर अपनी बहन को छुड़ाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को खूब बुरा-भला कहा और युवती को अपने साथ ले गए। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।