पत्नी की गैरमौजूदगी में पति बनाता था साली से संबंध, जब पोल खुली तो ये हुआ उसका हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में पति अपनी ही साली के साथ संबंध बनाता था। एक दिन जब उनकी पोल खुल गई तो पत्नी ने विरोध कर दिया। लेकिन इसके बाद जो उसका हाल हुआ आगे पढ़िए...
साली के साथ रंगरेलियां मनाना एक पति को उस समय भारी पड़ गया जब उसकी इस करतूत की भनक पत्नी को लग गई और मौके पर पहुंचकर उसने पति का रंगेहाथ पकड़ लिया। बस फिर क्या था पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
पत्नी को चीखते चिल्लाते देख पति ने सहानुभूति जताने के बजाए उल्टे पत्नी को पीट दिया। पति के हाथों पिटने के बाद पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति के अपनी साली से अवैध संबंध है। पत्नी की गैरमौजूदगी में वह साली को घर लाया । पति की करतूत की भनक पत्नी को लग गई तो मौके पर आ धमकी।
पत्नी ने पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। पति की इस करतूत से भन्नायी पत्नी ने चीखना शुरू कर दिया तो पति ने उसे साली की ही मौजूदगी में पीट दिया। घटना के बाद पत्नी कोतवाली पहुंची और कोतवाल साधना त्यागी को आपबीती सुनायी।
आखिरकार कोतवाल त्यागी ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पति साली समेत फुर्र हो गया। कोतवाल साधना त्यागी का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।