फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jarring between two officer

जेई बोला ईई को, तुझे गोली मार दूंगा

Sun, 04 May 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Sun, 04 May 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
jarring between two officer

जल संस्थान में तैनात जेई को कार्यक्षेत्र में ही प्रवास करने संबंधी आदेश देना अधिशासी अभियंता को भारी पड़ गया। गुस्साए जेई ने ईई को कथिततौर पर गोली मारने की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन


अभियंता और जेई ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बैठक में हुआ हंगामा
गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए अधिशासी अभियंता बीबी कोठियाल ने डिवीजन के सारे एई और जेई की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कुछ दिन पूर्व सभी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में स्थित सरकारी आवास में रहने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


आदेश का पालन न करने पर मिलने वाले किराए की राशि में कटौती करने की हिदायत दी थी। आरोप है कि जैसे ही बैठक शुरू हुई तो आदेश पर गुस्साए जेई बदरे आलम ने ईई बीबी कोठियाल से अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने ईई को कथिततौर पर गोली मारने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने किया बीच-बचाव
मौजूद लोगों ने मारपीट पर उतारू बदरे आलम को वहां से बाहर किया। ईई ने कहा कि गालीगलौच कर जेई मारपीट पर उतारू हो गया था।

बताते चलें कि जेई बदरे आलम का छह माह पूर्व काशीपुर स्थानांतरण हो चुका है। उन्होंने सरकारी आवास में ही अपना ऑफिस बनाया है।

दोनों तरफ से आई तहरीर
वहीं, जेई बदरे आलम का कहना है कि उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ है और न उन्होंने धमकी दी है। एसएसआई केआर पांडे ने बताया दोनों ओर से तहरीर आई है।

मुख्य अभियंता जल संस्थान मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed