{"_id":"57d76eb24f1c1beb5bd47b13","slug":"interstate-vehicle-thieves-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 13 Sep 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
thieves
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 15 बाइकें बरामद की गई हैं । आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। यही कारण है कि पुलिस इन्हें गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली में सोमवार सुबह आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत गंगनहर पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश दो बाइकों पर रामपुर चुंगी की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आजाद नगर चौक के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार आरोपी आजादनगर चौक के पास आते दिखे। चेकिंग को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी बाइक मोड़ ली। उसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों की निशानदेही पर सुनहरा गांव स्थित एक बाग में छिपाकर रखी गईं 13 बाइकें बरामद की गईं। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी जाफरपुर थाना शामली बताया। इस पर पहले से विभिन्न थानों में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी जोगेंद्र निवासी मुक्ताबाद थाना लक्सर का रहने वाला है। इस पर भी अलग-अलग थाने में चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं।
तीसरा आरोपी संजू जलालाबाद पंजाब का रहने वाला है। इस पर चोरी के तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं और चौथा आरोपी शहबान पाडली गुर्जर गांव थाना गंगनहर कोतवाली का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ सिटी एसके सिंह आदि उपस्थित थे।
इंजन और चेचिस बदलकर बेचते थे वाहन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शातिर हैं। ये सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी करने के बाद उसके इंजन और चेचिस नंबर बदल देते थे। साथ ही नंबर प्लेटों में भी खेल करते थे। इसके बाद वाहन को बेच देते थे।
टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा
एसएसपी ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में गंगनहर थाना प्रभारी जवाहर लाल, एसएसआई रणवीर चौहान, एसआई मदन मोहन भट्ट, मनोहर भंडारी, कांस्टेबल कपिल, इसरार, देवेंद्र, धर्मेंद्र, सियाराम, आशुतोष, महिपाल, अनूप शामिल थे।