सावधानः इस खूंखार के निशाने पर हैं भारत की नन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोटायम्म में 69 वर्षीय नन अमाला की बेरहमी से हत्या करके फरार आरोपी सतीश बाबू को एसओजी हरिद्वार ने शिवमूर्ति गली के कयप्पा मंदिर से धर दबोचा।
आपको बता दें कि इससे पहले यह खूंखार हत्यारा इस हत्या से पहले पांच नन पर जानलेवा हमला चुका है। लेकिन वह ऐसा क्यों कर रहा है इस बारे में उसने अभी कुछ नहीं बताया है।
39 वर्षीय आरोपी सतीश बाबू केरल में पांच नन पर सिलसिलेवार जानलेवा हमला कर चुका है। 22 सितंबर को यहां पहुंचे आरोपी ने कयप्पा मंदिर में शरण ली थी।
हरिद्वार पुलिस को अब केरल पुलिस के यहां पहुंचने का इंतजार है। सीओ सिटी कार्यालय में पत्रकारों को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि केरल के कोटायम्म के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि नन अमाला की हत्या कर फरार हुए आरोपी सतीश बाबू पुत्र बालाकृष्णनन नैयर निवासी मेजहूवथेटूनकल कुट्टुकोल थाना कसरगोड केरल ने हरिद्वार में शरण ली हुई है।
17 सितंबर को बेरहमी से की थी नन की हत्या
एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में कई पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। एसओजी के कांस्टेबल शशिकांत एवं कांस्टेबल हरवीर सिंह ने शिवमूर्ति गली के कयप्पा मंदिर में मिले एक युवक को केरल पुलिस द्वारा भेजे गए फोटो के आधार पर हिरासत में ले लिया।
एसओजी कार्यालय में लाकर जब केरल पुलिस को फोटो भेजी गई, तब केरल पुलिस ने युवक के ही आरोपी होने की पुष्टि कर दी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि नन की हत्या 17 सितंबर को बेरहमी से की गई थी और पूर्व में भी पांच नन पर जानलेवा हमला चुका है।
सभी हमले नवंबर 2015 से अब तक किए हैं। लेकिन एक भी मामले में ये पकड़ा नहीं गया था। पूर्व में भी हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले में वह पकड़ा जा चुका है। लेकिन वह सब मामले पुराने है।
एसएसपी के मुताबिक नन को ही निशाना बनाने का मकसद साफ नहीं हो सका है। इस मौके पर एसपी सिटी नवनीत सिंह, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह मौजूद रहे।