फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax officer arrested by CBI

टैक्स के चक्कर में इनकम टैक्स ऑफिसर हुआ अरेस्ट

Thu, 29 May 2014 07:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 May 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
income tax officer arrested by CBI

सीबीआई की टीम ने रुद्रपुर में आयकर अधिकारी अरुण कुमार रंजन को घूस के रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


टीम ने उक्त अधिकारी के पास से 5 लाख रुपए बरामद किए हैं।

बताया गया कि आयकर अधिकारी को यह रुपए रुद्रपुर के एक रसूखदार किसान जगदार सिंह ने घूस के तौर पर दिए थे। सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर अभी उसके घर पर ही पूछताछ कर रही है।

इसके साथ ही गुरुवार दोपहर को सेल टैक्स ने नैनीताल व टनकपुर में रेता बजरी स्टॉक करने वालों के यहां छापा मारा। जहां सेल टैक्स की टीम ने तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन

रिश्वत लेते दबोचा गया सस्पेंड अनुभाग अधिकारी

income tax officer arrested by CBI

विजिलेंस ने संघ लोक सेवा आयोग से निलंबित चल रहे अनुभाग अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया।

आरोपी ने आबकारी विभाग की महिला लिपिक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए बीस हजार रुपए मांगे थे। हरिद्वार में तैनात रहा यह अधिकारी आयोग के कर्मचारी-अधिकारी संघ का अध्यक्ष भी है।

एसपी विजिलेंस वीकेएस कार्की ने बताया कि दून के प्रगति विहार निवासी प्रतिमा गुप्ता आबकारी विभाग में लिपिक हैं।

उनका निरीक्षक पद पर प्रमोशन होना है, जिसके लिए 29 मई को डीपीसी तय है।

विजिलेंस को दिए प्रार्थना पत्र से खुली सच्चाई

income tax officer arrested by CBI

प्रतिमा ने विजिलेंस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि पदोन्नति के संबंध में विभाग द्वारा जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग हरिद्वार भेजा गया था।

वहां सुनील मिश्रा ने खुद को अनुभाग अधिकारी बताते हुए कहा कि प्रतिमा की पत्रावली से 2002-03 का सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र गायब है।

ऐसे में प्रमोशन नहीं हो पाएगा। आरोप है कि सुनील ने कहा कि 20 हजार रुपये देने पर वह उन्हें प्रमोशन दिला देगा। 10 हजार रुपए एडवांस और बाकी प्रमोशन के बाद देने की बात कही।

एसपी ने बताया कि निरीक्षक भास्कर लाल शाह की जांच में आरोप की पुष्टि हुई। ट्रैप के लिए निरीक्षक जवाहर लाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

प्रतिमा गुप्ता ने रकम देने के लिए सुनील को रिस्पना पुल के पास एक स्वीट शॉप में बुला लिया। यहां दस हजार रुपए लेते ही विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

income tax officer arrested by CBI

एसपी कार्की ने बताया कि मिश्रा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग के कार्यों में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों को उकसाने के आरोप में सुनील मिश्रा इन दिनों निलंबित है।
 
शिकायत करने वाली पहली महिला
आबकारी लिपिक प्रतिमा गुप्ता प्रदेश की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।

विजिलेंस एसपी कार्की के अनुसार उनके संज्ञान में किसी महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने का पूरे प्रदेश में यह पहला मामला है।

साजिशन फंसाने का आरोप
घूस लेते धरे गए निलंबित अनुभाग अधिकारी सुनील मिश्रा मीडिया के सामने चेहरा छिपाते रहे। पूछने पर यही कहा कि उन्हें साजिशन फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed