फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in the name of help theft money from injured.

एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने आए, ले उड़े सात लाख

Thu, 19 May 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी, हल्द्वानी Updated Thu, 19 May 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
in the name of help theft money from injured.
चोरी - फोटो : demo

बुधवार को शेरकोट बिजनौर से हल्द्वानी आ रहे व्यवसायी की कार धमोला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे कार सवार लोग घायलों की मदद के लिए उतरे और उनका सात लाख रुपये से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। एसओजी की टीम ने सेंट्रल अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले (यूपी) के शेरकोट निवासी मोहम्मद राशिद (39) पुत्र शाहिद अली किराना कारोबारी हैं। बुधवार को वह अपने भतीजे वासित (22) पुत्र शाकिर के साथ कार यूपी-14बीए-0315 से हल्द्वानी आ रहे थे।
विज्ञापन


कालाढूंगी से पहले धमोला में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। हादसे को देखते ही पीछे से आ रहे कार सवार समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से कालाढूंगी अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लगाई चेकिंग लेकिन चंपत हो गए बदमाश

in the name of help theft money from injured.
police - फोटो : Bureau

गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस सेंट्रल अस्पताल पहुंची। घायलों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिगरेट के बैग और अन्य सामान खरीदने के लिए बैग में सात लाख रुपये रखे थे। मदद के लिए आए कार सवारों ने उनका बैग ले लिया और मौके से चंपत हो गए।

कालाढूंगी पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पैसे लेकर भागने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। घायलों से एसओजी प्रभारी दिनेश चंद पंत की टीम ने भी पूछताछ की। व्यवसायी ने बताया कि रास्ते में झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। एसओजी की टीम हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed