फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA recruitment forgery

आईएमए भर्ती घोटालाः बटलर के खिलाफ आरोप तय

Sun, 28 Sep 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Sep 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
IMA recruitment forgery

विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के फर्जीवाड़े के आरोपी बटलर सुरेश कुमार के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


लाखों रिश्वत लेने का आरोप
सुरेश पर सात अभ्यर्थियों से छह लाख 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। कुछ रकम उसने नगद तो कुछ खाते में ट्रांसफर कराई थी। एकेडमी में अगस्त 2013 को सिविल डिफेंस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हुई थी।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के दौरान तरुण कुमार और आरके शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक वेटर ने सात अभ्यर्थियों से पैसा लिए हैं। आईएमए ने कोर्ट ऑफ इनक्वायरी की तो पाया गया कि भर्ती के लिए छह लाख 30 हजार रुपए लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद एकेडमी प्रशासन ने सुरेश को नौकरी से हटा दिया था। एकेडमी ने अप्रैल 2014 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई मनिंद्र मोहन पांडे की अदालत ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए।

सीबीआई ने बनाए 27 गवाह

इस मामले में सीबीआई ने आईएमए अफसरों सहित 27 गवाह बनाए हैं। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाडे़ और षड्यंत्र के आरोप में मामला दर्ज कर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।


लेकिन बटलर के लोक अधिकारी की श्रेणी में न होने पर मामले को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया था। साथ ही षड्यंत्र की धारा हटा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed