फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA cadet missing in mysterious circumstances

आईएमए कैडेट संदिग्ध हालात में हुआ लापता

Sat, 21 Sep 2013 03:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
IMA cadet missing in mysterious circumstances

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का एक कैडेट संदिग्ध हालात में लापता हो गया है।

विज्ञापन


अकादमी प्रशासन ने गढ़ी कैंट कोतवाली में कैडेट के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। केरल के गांव नालथा मवना नामपुलारी तहसील कोट्टापलम जिला पलनऊ निवासी जी. साजिथ (27) पुत्र गोविंदन कुट्टी एक जनवरी 2013 को आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) कोर्स के लिए आईएमए में आया था।

पढ़ें,...तो नीरू को पहले ही थी अनहोनी की आशंका
विज्ञापन


कुछ दिन से साजिथ की तबीयत खराब थी, उसका उपचार मिलिट्री हास्पिटल में चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह चेकअप के लिए हास्पिटल गया। मिलिट्री हास्पिटल ने बिना सिक बुक उपचार से मना किया। इस पर साजिथ सिक बुक लेने के लिए आईएमए निकला, लेकिन वहां पहुंचा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक भी साजिथ के आईएमए न पहुंचने पर अकादमी प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अकादमी के दंडपाल मेजर दीपक ठाकुर ने कैंट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। कैडेट के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पहले भी गायब हो चुके हैं कैडेट
अकादमी से कैडेट के लापता होने की यह नई घटना नहीं है। पहले भी कई बार अकादमी से कैडेट गायब हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर कैडेट अकादमी में कड़े प्रशिक्षण से परेशान होकर घर लौटे हैं। पुलिस रिपोर्टों में भी इस बात का खुलासा हुआ है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed