फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal arms factory in uttarakhand

चुनावों के बीच एक और हथियार फैक्ट्री का खुलासा

Mon, 07 Apr 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 07 Apr 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
illegal arms factory in uttarakhand

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने एक घर में लगी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री से 7 तमंचे और कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। तस्कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें, परिवार को 'पार' लगा रही 15 साल की गंगा
विज्ञापन


इसके कुछ ही दिन पहले हरिद्वार पुलिस ने आरोपियों के साथ हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी थी।

कांबिंग के दौरान पता चला
शनिवार की देर शाम सितारगंज कोतवाल अजय ध्यानी, खटीमा के राजन आर्य, एसओटीएफ प्रभारी मदन मोहन जोशी और थानाध्यक्ष ओमवीर रावत समेत भारी पुलिस बल ने जंगल किनारे बसे ध्यानपुर, टुकड़ी, बिचुवा और बिचई गांव में सघन कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल

इस दौरान गांव टुकड़ी में बलजीत सिंह उर्फ लाली पुत्र मक्खन सिंह के झाले में पुलिस को हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली।

आरोपी हो गए फरार
तलाशी लेने पर पुलिस को चार बोर के तमंचे, 3 खराब 12 बोर के तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस के 50 खाली खोखे और 13 कारतूस के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।

पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

पुलिस की भनक लगते ही हथियार बनाने वाले बिचुवा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ तोती पुत्र जोगेंद्र सिंह और बलजीत सिंह फरार हो गए।

पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed