फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit security guard killed in roorkee.

IIT के सुरक्षाकर्मी की नृशंस हत्या, गला रेतकर खेत में फेंकी लाश

Mon, 18 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 18 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
iit security guard killed in roorkee.

आईआईटी के सुरक्षाकर्मी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार की रात को 10 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद आईआईटी से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े छह बजे उसका शव हाईवे पर स्थित शेरपुर गांव के पास एक खेत में रक्त रंजित हालत में मिला। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


रुड़की के टोड़ा कल्याणपुर गांव निवासी सुनील सैनी (28) आईआईटी में सुरक्षाकर्मी था। रविवार को उसकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक थी। जब वह 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन सुनील का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे।

गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान

iit security guard killed in roorkee.

सुबह करीब छह बजे कुछ लोग खेत की तरफ गए तो युवक की खून से सना शव देख होश उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिली आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। वहीं मौके पर मौजूद गांव के रामपाल ने रमेश को फोन कर उसके बेटे की हत्या की जानकारी दी। मौके पर शराब और बीयर की खाली बोतल के साथ ही ग्लास और खाने का सामान पड़ा था।

मृतक की बाइक भी शव के पास खड़ी थी जिसमें उसकी वर्दी भी रखी हुई थी, जबकि मृतक का मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने परिजनों से हत्या के कारणों की जानकारी ली, लेकिन वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। मृतक के पिता ने बताया कि  उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने रमेश सैनी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed