{"_id":"964a882031708c16813111630c0f5e7e","slug":"iit-roorkee-professor-make-fraud-certificate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साथी' ने खोली IIT प्रोफेसर की सनसनीखेज हकीकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'साथी' ने खोली IIT प्रोफेसर की सनसनीखेज हकीकत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति और फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में प्रोफेसर डॉ. विकास परुथी की शिकायत पुंडरीक विहार दिल्ली निवासी भूपेश भाटिया ने की थी।
विज्ञापन
वैसे तो दिल्ली में आय से अधिक संपत्ति के कारण प्रोफेसर परुथी पहले से ही सीबीआई दिल्ली की लिस्ट में थे।
प्रोफेसर ने बताया था साथी
पेशे से चार्टेड एकाउंटेंट भूपेश भाटिया ने बताया कि प्रोफेसर परुथी ने सीबीआई को पूछताछ के दौरान यह झूठी जानकारी दी थी कि वह उन्हें फंडिंग करते हैं। जिस पर सीबीआई ने उनसे भी पूछताछ की, लेकिन जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद भाटिया ने संपत्ति और फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में शिकायत दर्ज कराई। सूचना अधिकार के तहत विभिन्न विभागों से दस्तावेज जुटाए।
लगाया था फर्जी प्रमाणपत्र
बताया कि प्रोफेसर के जाति प्रमाणपत्र में खुद को अनुसूचित जाति का दर्शाया गया है जबकि दिल्ली में शिक्षक रहे उनके पिता की जाति सामान्य पाई गई। यह जानकारी उन्होंने सूचना अधिकार के तहत दिल्ली शिक्षा विभाग से हासिल की।
विज्ञापन