फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband murdered to wife, dead body found in Dehradun.

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला, 17 दिन बाद मिला कंकाल

Wed, 28 Oct 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, नैनबाग (टिहरी) Updated Wed, 28 Oct 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
husband murdered to wife, dead body found in Dehradun.

नाजायज संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को देहरादून में मसूरी रोड पर फेंक दिया। पहचान न हो, इस इरादे से चेहरे पर पत्थर मारकर कुचल दिया। टिहरी और राजपुर थाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी पति की निशानदेही पर 17 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने पत्नी को दून बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के विरोध में थत्यूड़ में बाजार बंद होने के साथ परिजनों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जौनपुर अलमस गांव निवासी राजपाल पुंडीर को अपनी पत्नी संगीता (26) पर नाजायज संबंध होने का शक था। राजपाल को लगता था कि बेटी भी उसका खून नहीं है। इसी बात पर दंपति में विवाद रहता था। नोएडा में वेटर का काम करने वाले राजपाल ने संगीता की हत्या की साजिश रच दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया मसूरी, वापसी में की हत्या

husband murdered to wife, dead body found in Dehradun.

सात अक्तूबर को संगीता को देहरादून में नौकरी का झांसा देकर मसूरी बुला लिया। मसूरी घुमाने के बाद राजपाल शाम के समय कुठाल गेट पर संगीता को लेकर बस से उतर गया। आरोपी बीवी को घुमाने के बहाने जंगल की तरफ ले गया। जहां पर संगीता का गला चुन्नी से घोटने के बाद पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए।

महिला चिल्लाई भी, लेकिन उसकी चीख सुनने वाला कोई नहीं था। हत्या करने के बाद संगीता के शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी भाग आया। उसी दिन रात नौ बजे सौड़ कखोन निवासी ससुर अमीचंद सिंह को सूचना दी कि संगीता का सुबह से पता नहीं चल रहा है। आठ अक्तूबर को थत्यूड़ थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि, संगीता के परिजनों का शक था कि संगीता के गायब होने के पीछे राजपाल का ही हाथ है।

दो दिन तक आरोपी बीवी को ढूंढने का ड्रामा करता रहा। 11 अक्तूबर को बिना बताए राजपाल नोएडा चला गया। संगीता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था।

मसूरी रोड पर मारा, दून में मिला कंकाल

husband murdered to wife, dead body found in Dehradun.

एसओजी टीम ने सोमवार को राजपाल पुंडीर को नोएडा से हिरासत में लेकर पूछताछ की। थोड़ी सख्ती में ही आरोपी ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी के होने के बाद ही उसे संगीता पर शक था। टिहरी पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को लेकर दून पहुंची।

आधा घंटे के प्रयासों के बाद आरोपी की निशानदेही पर संगीता की खोपड़ी के अलावा कुछ और हड्डियां बरामद हो गई। उधर, संगीता का कंकाल मिलने की खबर पर आक्रोशित लोगों ने थत्यूड़ थाने में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। टिहरी के पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने थाना थत्यूड़ पहुंचकर पीड़ित पक्ष को भरोसा दिया कि अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी। आरोपी पति दिल्ली के एक होटल में वेटर का काम करता है। परिवार में मां-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है जो सेना में सेवारत है।

मासूम गुड्डी का कौन करेगा पालन पोषण

husband murdered to wife, dead body found in Dehradun.

बाप की करतूतों से अंजान डेढ़ साल की मासूम गुड्डी का पालन-पोषण कौन करेगा? यह सवाल सबके जेहन में तैर रहा है। संगीता की डेढ़ साल की बेटी गुड्डी दादा-दादी के पास है। बाप की करतूत सामने आने के बाद मासूम गुड्डी के भविष्य को लेकर नाना-नानी भी चिंतित हैं।

यदि पुलिस पहले दिन ही आरोपी से सख्ती से पूछताछ करती तो सच सामने आ जाता। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस उन्हें ही धमकाती रही।
-अमीचंद, संगीता के पिता

आरोपी की निशानदेही पर महिला का कंकाल बरामद हो गया। पुलिस भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बीजे सिंह, पुलिस अधीक्षक टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed