फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में छुट्टी पर घर आए फौजी पति का थप्पड़ पत्नी के लिए काल बन गया।
फौजी पति के थप्पड़ से लड़खड़ाई पत्नी का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने फौजी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
फौजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गोरखा रेजिमेंट में तैनात संजय गुरुंग की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है।
उनके कमरे से आ रहा शोर बंद हो गया
लगभग एक माह पूर्व वह छुट्टी पर घर चंद्रबनी आया था। उसका परिवार नेपाल में रहता है, जबकि वह पत्नी रीता गुरुंग (40) के साथ दून में रहता था।
किरायेदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात संजय शराब पीकर आया था। किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी।
कुछ देर बाद उनके कमरे से आ रहा शोर बंद हो गया।
डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया
रविवार दोपहर दो बजे संजय उसके पास आया और बताया कि रीता बिस्तर पर बेहोश पड़ी है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया।
पटेलनगर पुलिस के अनुसार संजय ने रीता को थप्पड़ मारा था। थप्पड़ लगते ही रीता गिर गई और उसका सिर दीवार से टकरा गया।
इंस्पेक्टर पटेलनगर आरएस असवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। किरायेदार गजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।