फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed his pregnant wife very brutally

दोस्तों के साथ मिलकर पति ने गर्भवती पत्नी संग की ऐसी हैवानियत कि हैरान रह गई पुलिस

Thu, 12 Oct 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Thu, 12 Oct 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
husband killed his pregnant wife very brutally
murder - फोटो : amar ujala

अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक पति हैवान बन गया। अपराध को अंजाम देते वक्त उसे अपनी गर्भवती पत्नी पर जरा भी तरस नहीं आया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के मौलेखाल क्षेत्र में राज मिस्त्री का काम करने वाला मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति दो सप्ताह पहले अपनी गर्भवती पत्नी को घुमाने के बहाने मौलेखाल लाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने शव को निकटवर्ती कालीगांव के जंगल में ठिकाने लगा दिया। फिर अगले दिन थाना भगतपुर मुरादाबाद में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को वह पत्नी को घुमाने के बहाने मौलेखाल लाया था

husband killed his pregnant wife very brutally
गला घोंटकर हत्या कर दी

मौलेखाल इलाके में राज मिस्त्री का काम करने वाले नवाब अली पुत्र नवसे अली निवासी उदमावाला थाना भगतपुर (मुरादाबाद) अपनी पत्नी रोशन जहां (26) के चाल-चलन पर शक करता था।  बीते 27 सितंबर को वह पत्नी को घुमाने के बहाने मौलेखाल ले आया।

फिर एक दिन पत्नी को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया। उसके साथ मुरादाबाद निवासी उसके दो साथी सलमान पुत्र हजूरे आलम और मो. अली पुत्र छोटे मियां भी थे। तीनों ने मिलकर रोशन जहां की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कालीगांव के जंगल में ठिकाने लगा दिया।

आरोपी नवाब अली ने अगले दिन थाना भगतपुर मुरादाबाद पहुंचकर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मृतका के पिता हनीफ अहमद ने भी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच, आरोपी चालाकी दिखाते हुए आए दिन थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की मांग करता रहा।

कॉल की डिटेल खंगाली तो मिला क्लू

husband killed his pregnant wife very brutally
मामले को लेकर मुरादाबाद पुलिस जांच कर रही है
इस बीच, पुलिस ने मृतका रोशन जहां और आरोपी के फोन कॉल की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी। जिसमें 27 सितंबर को दोनों की लोकेशन मौलेखाल में मिली।

इसके बाद पुलिस ने रोशन जहां के पति नवाब अली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद थाना भगतपुर मुरादाबाद से एसआई विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौलेखाल पहुंची और उन्होंने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से रोशन जहां का शव बरामद कर लिया। 

इतने दिनों तक शव बुरी तरह खराब हो चुका था। क्षेत्रीय पटवारी हंसा दत्त सत्यवली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। मामले को लेकर मुरादाबाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed