देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, फिर पति और ससुरालियों ने भी उसके साथ कर डाली हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर ने अपनी भाभी को अकेला पाकर उसके साथ गंदी हरकत कर डाली। इसके बाद जब महिला ने यह बात पति को बताई तो उसने और ससुरालियों ने भी उसके साथ हैवानियत कर डाली।
एक साल पहले देवर ने भाभी से बलात्कार किया और घटना का जिक्र करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई।
विवाहिता ने जब इस घटना का पति से जिक्र किया तो विवाहिता को तीन तलाक देकर आजाद कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने देवर, पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कुछ साल पहले अपनी पुत्री का विवाह कोतवाली के घोसीपुरा निवासी मनव्वर से किया था। करीब एक साल पहले विवाहिता के देवर आशू ने उसे घर में अकेला पाकर बलात्कार किया था तथा अपनी भाभी की अश्लील फोटो भी खींच ली थी।
देवर ने विवाहिता को घटना का जिक्र किसी से करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। विवाहिता ने इस घटना का जिक्र अपने पति व सास से किया तो उन दोनों ने भी मदद करने के बजाए मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद उसका पति उसे मायके छोड़ आया और कुछ दिनों बाद उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनायी तो परिजन सन्न रह गए।
विवाहिता के पिता ने पति, देवर और सास के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की जांच एस आई अंशु चौधरी को सौंपी गयी है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी ससुरालीजन घरों से फरार है जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।