शर्मनाकः 'पत्नी' का अश्लील वीडियो बनाकर लोगों में बांटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी कथित पत्नी की अश्लील फिल्म बनाकर लोगों में बांटने का मामला सामने आया है।
वसंत विहार पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से एक युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद की है।
यह वीडियो उस महिला का है, जिसे आरोपी अपने साथ रखे हुए है। वह महिला को अपनी पत्नी बताता है। वीडियो में आरोपी समेत कई और चेहरे भी नजर आ रहे हैं। महिला दूसरे समुदाय की है। हिंदू संगठन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर देर रात थाने पर डटे थे।
वसंत विहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार शाम बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय की महिला को बीवी बनाकर रखने के आरोप में गुलफाम निवासी बिहार को पकड़ लिया।
सूचना पर आई चीता मोबाइल युवक और साथ में रह रही महिला को अपने साथ थाने ले आई। इस दौरान युवक के मोबाइल से उसकी कथित पत्नी की अश्लील वीडियो मिलने पर कार्यकर्ता भड़क गए।
'आरोपी महिला से जबरन करवा रहा देह व्यापार'
वीडियो में कई चेहरे दिखने पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरोपी महिला से जबरन देह व्यापार करवा रहा है। हालांकि, महिला का कहना था कि वह डेढ़ वर्ष से गुलफाम संग रह रही है।
घर में मिली बच्ची उसके पहले पति की संतान है। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उधर, तोमर का कहना था कि गुलफाम मोहल्ले के कई लोगों को यह वीडियो दे चुका है।
बताया कि बजरंग दल ने उसके बारे में एक माह तक जानकारी जुटाई। पता चला कि वह पहले से विवाहित है। घर से आपत्तिजनक सामान भी मिला। महिला भी बिहार की रहने वाली है।
पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल ने थाने आकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। बताया कि आरोपी गुलफाम के खिलाफ आईटीएक्ट और छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास महिला की कोई और अश्लील वीडियो तो नहीं है।