{"_id":"5a223df84f1c1b97678bf30f","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पति, पत्नी के चेहरे को कुल्हाड़ी से गोदकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बना पति, पत्नी के चेहरे को कुल्हाड़ी से गोदकर उतारा मौत के घाट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
murder in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से आखिरी सांस तक वार कर उसे मौत के घाट उतार डाला। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुर क्षेत्र में लॉ कॉलेज के समीप की है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि, 40 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से मुंह पर वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक हत्या पति के द्वारा करना बताई जा रही है। महिला की पहचान श्रीमती सुमन लता पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम फीना थाना शिवाला कला बिजनौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाल ही में किराए के मकान पर शंकरपुर में रह रहे हैं। वहीं पति घटना के बाद से ही मौके से फरार है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पारिवारिक क्लेश के चलते की गई हत्या हुई है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन