फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband attack on his wife with axe and knife

पत्नी पर कुल्हाड़ी और चाकू से वार करता रहा पति, बीच में सास आई तो...

Thu, 12 Oct 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 12 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
husband attack on his wife with axe and knife
सांकेतिक चित्र

जरा सी बात पर पति को इतना गुस्सा आ गया  कि उसने पास रखी कुल्हाड़ी और चाकू से पत्नी पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर जब सास आई तो क्या हुआ आगे पढ़िए...

विज्ञापन

नशे का सामान न देने पर पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला नौ अक्तूबर का है। गैरसैंण के मैलाणा गांव की पिंकी देवी (22) ने तहरीर में बताया था कि उसका पति अनिल कुमार (31) मजदूरी करता है।
विज्ञापन


वह किसी काम से दिल्ली गया था तो पिंकी अपने मायके ग्वाड़तल्ला चली गई। जब अनिल नौ अक्तूबर को मैलाणा गांव लौटा तो पिंकी वहां नहीं थी। इससे नाराज अनिल ग्वाड़तल्ला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

husband attack on his wife with axe and knife

वहां खाना खाने के दौरान अनिल नशा करने का सामान मांगने लगा। जब पिंकी और उसकी मां ने यह देने से मना कर दिया तो गुस्से में अनिल ने पिंकी के सीने पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद पास में ही रखी कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया और इसके बाद वहां से भाग गया। हमले में पिंकी को चोटें आईं। अस्पताल में उपचार के बाद पिंकी ने पुलिस में अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

हमले के बाद से पिंकी अपने मायके में रह रही है। दोनों का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र नेेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed