फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   honor killing in uttarakhand rudrapur.

दूसरी जाति के लड़के संग भागी बेटी को घर बुलाकर दी दर्दनाक मौत

Thu, 18 Feb 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
honor killing in uttarakhand rudrapur.

उत्तराखंड में छह महीने पहले गदरपुर के कनकटा गांव में किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोरी को दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने की ऐसी सजा दी दी गई, जिससे रुह कांप जाए।

विज्ञापन


परिजनों ने गांववालों के सामने लाठियों और लोहे की रॉड से पीटकर किशोरी की हत्या कर दी। डेढ़ महीने की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका के चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता सहित सात आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


बीते 16 सितंबर को ग्राम कनकटा गदरपुर में किशोरी हरजीत कौर की परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हरजीत का गांव का रहने वाले मनप्रीत उर्फ कालू से प्रेम प्रसंग था और इसी से गुस्साए परिजनों ने ऑनर किलिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना ने खुलवाई फाइल

honor killing in uttarakhand rudrapur.

2 अक्टूबर को सकैनिया चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन मामला दबा दिया गया। एसएसपी केवल खुराना ने डेढ़ महीने पहले मामले की फाइल खुलवाकर जांच मानव वध सेल को सौंपी थी।

टीम ने हरजीत के परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने छात्रा की तबियत खराब रहने और मिर्गी के दौरे पड़ने की बात कही थी। लेकिन परिजन मेडिकल रिपोर्ट या इलाज के दस्तावेज नहीं पेश कर सके थे।

बुधवार को एसएसपी कार्यालय में एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि हरजीत प्रेम प्रसंग के चलते मनप्रीत के साथ घर से भाग गई थी। परिजन शादी कराने का भरोसा देकर दोनों को घर ले आए थे।

गांव वालों के सामने लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

honor killing in uttarakhand rudrapur.

16 सितंबर को हरजीत को पिता देवेंद्र सिंह, चाचा हरपिंदर सिंह उर्फ पिंदर, चचेरा भाई निशान सिंह, बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरदीप सिंह, गुरदेव सिंह और प्रधान पति जगदीप उर्फ सोनू व अन्य लोगों ने लाठी डंडे और रॉड से वार कर ग्रामीणों के सामने मौत के घाट उतार दिया था।

उसके बाद आनन-फानन में शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया था। परिजनों व प्रधान पति ने ग्रामीणों को पुलिस को घटना के बारे में नहीं बताने के संबंध में गुरुद्वारे में कसम खिलाई थी।

पुलिस ने मंगलवार की रात हत्यारोपी मृतका के चाचा हरपिंदर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार लोगों की तलाश की जा रही है। टीम में मानव वध सेल प्रभारी कुंदन सिंह अधिकारी, त्रिलोक सिंह खाती, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed