फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high profile sex racket

पकड़े गए हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले कांग्रेसी नेता

Thu, 01 May 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 01 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
high profile sex racket

हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए लामाचौड़ निवासी कांग्रेसी नेता राज उर्फ राजी और दो महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इनके चंगुल से मुक्त कराई गई दो किशोरियों को काउंसलिंग के बाद मंगलवार शाम परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


काउंसलिंग करने वाले एनजीओ इंपावर पीपुल के उत्तराखंड चेपटर के सीईओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियों को शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी काफी प्रताड़ित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का माइंड वॉश किया गया था। उनको काफी गहरी काउंसलिंग की जरूरत थी। परिजनों को भी उनकी काफी देखभाल करनी होगी। उन्हें ये सब भूलने में काफी वक्त लगेगा।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में कई और महिलाएं भी थीं। जिनका पता लगाया जा रहा है।

फर्जी ग्राहक बन पुलिस ने पकड़ा सैक्स रैकेट

high profile sex racket

इससे पहले हल्‍द्वानी पुलिस ने सोमवार को फर्जी ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली दो महिलाओं और उनके साथ दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

संचालिकाओं और किशोरियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ग्राहकों तक लड़कियों की सप्लाई करवाने वाले दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा के मुताबिक कोटाबाग और गरमपानी निवासी दो महिलाओं के हल्द्वानी एवं आसपास में सैक्स रैकेट संचालन की सूचना मिली थी।

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

high profile sex racket

सेल की टीम ने संचालिकाओं पर नजर रखनी शुरू कर दी। डीएल वर्मा ने बताया कि गरमपानी की संचालिका का मोबाइल नंबर हाथ लगने पर ग्राहक बनकर उसे फोन किया गया।

महिला ने उन्हें भीमताल बुला लिया। महिला के बुलावे पर करीब दस दिन पूर्व वे भीमताल पहुंचे। वहां एक रेस्टोरेंट में महिला से बातचीत हुई।

डीएल वर्मा ने खुद को आर्मी से सेवानिवृत्त कर्नल और वर्तमान में रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड प्रबंधक बताया।

वर्मा ने संचालिका से कहा कि उसकी कंपनी के अफसर लड़कियों का शौक रखते हैं। यदि वो अफसरों के लिए लड़कियां सप्लाई करें तो मालामाल कर देंगे।

संचालिका राजी हो गई और उसे एडवांस में पांच हजार रुपए भी दिए गए। वर्मा के मुताबिक संचालिका से मुलाकात के बाद वे हल्द्वानी वापस लौट आए।

संचालिका ने मांगी कुछ दिनों की मोहलत

high profile sex racket

21 अप्रैल को संचालिका को फोन कर लड़कियों की डिमांड की गई। संचालिका ने तब दो लड़कियां भेजने की बात कही। वर्मा ने कहा कि उन्हें कम से कम चार लड़कियां चाहिए।

इस पर संचालिका ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी। डीएल वर्मा के मुताबिक इस बीच गरमपानी की संचालिका ने कोटाबाग से सैक्स रैकेट का संचालन करने वाली दूसरी संचालिका से संपर्क किया।

दोनों संचालिकाओं की आपस में बात हुई और उन्होंने फोन कर कहा कि वे दोनों खुद धंधे के लिए आएंगी। साथ में दो नाबालिग लड़कियां भी लेकर पहुंचेंगी।

डीएल वर्मा ने मुताबिक डील पक्की होने पर सोमवार को संचालिकाओं को दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ हल्द्वानी बुलाया गया।

उनके पहुंचने से पहले एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की महिला कांस्टेबलों की टीम को टांडा बैरियर पर तैनात कर दिया गया। सुबह 10 बजे दोनों संचालिकाएं और लड़कियां लेकर सिंधी चौराहा पहुंची।

कार का डिपर मारकर अपनी टीम को अलर्ट किया

high profile sex racket

वहां से ग्राहक बने वर्मा ने चारों को अपनी कार में बैठा लिया और कहा कि रुद्रपुर के एक होटल में जाना है। वहीं ग्राहक मिलेंगे और काम होने के बाद पैसा दिया जाएगा।

टांडा बैरियर पहुंचते ही उन्होंने कार का डिपर मारकर वहां तैनात अपनी टीम को अलर्ट कर दिया। टीम ने कार रोक कर महिलाओं और दोनों किशोरियों को दबोच लिया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल लाने के बाद उनसे कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने लामाचौड़ के दलाल के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने दलाल राजी सिंह को भी दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed