फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harassment of man by in laws

लड़की के लिए कबूला इस्लाम, अब ससुराली ढा रहे सितम

Sun, 25 May 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
harassment of man by in laws

चार साल पहले प्रेम विवाह कर इस्लाम धर्म को अपनाने वाले एक युवक ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उधर, परिजनों ने दूसरा धर्म अपनाने पर युवक से सभी संबंध खत्म कर दिए थे। चार साल बाद अब स्थितियां इस तरह पलटी हैं कि युवक के पास न तो पत्नी है न बेटी ही है और न ही माता, पिता, भाई, बहन और बिरादरी के लोग ही हैं।

देहरादून के युवक मनोज राम कुटियाल उर्फ मन्नू ने 10 नवंबर 2010 को एक मुस्लिम लड़की से निकाह कर लिया था।

दुर्घटना के बाद मारने लगे ताने

harassment of man by in laws

कुछ दिन बाद उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपने परिवार, गांव, बिरादरी से पूरी तरह अलग हो गया।

इसी बीच, एक दुर्घटना में उसका पांव टूट गया। ससुराल वालों ने दुर्घटना के बाद से उसे ताने मारना शुरू कर दिया। एक बेरोजगार के साथ अपनी बेटी की जिंदगी खराब न करने की बात करने लगे।

मनोज की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सास, ससुर तथा अन्य लोग लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी कार्रवाई

harassment of man by in laws

पत्नी को भी उन्होंने अपने पास रख लिया है। पुलिस ने पहले महिला ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से इस मामले का सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है।

थाना प्रभारी रोहताश सागर ने कहा कि पति, पत्नी को साथ रहने के लिए राजी किया जा रहा है। यदि इसमें सफलता नहीं मिली तो फिर कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed