फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurpreet murder case in dehradun.

गुरप्रीत हत्याकांडः हत्यारोपी को भेजा जेल

Mon, 08 Feb 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Feb 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
gurpreet murder case in dehradun.

प्रेमनगर के चाय बागान में महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी अभी तक दून अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब कोर्ट में पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) के लिए प्रार्थना पत्र देगी ताकि आरोपी को रिमांड में लेकर हथियार बरामद किया जा सके।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित चाय बागान में महिला गुरप्रीत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसके आशिक आशीष पर है। हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस के डर से फोन बंद कर छिप गया था। पुलिस सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन खोज निकाली और मसूरी के एक होटल में जा पहुंची। जहां आरोपी ने अपनी कलाई की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मसूरी के सेंटमरी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार रात आरोपी पुलिस के निगरानी में दून अस्पताल में भर्ती रहा। रविवार को स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिस हथियार से गुरप्रीत की गला रेतकर हत्या की वह हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इसलिए पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके निशानदेही पर हथियार बरामद करेगी।

पूरी रात रोता रहा आरोपी
शनिवार पूरी रात आरोपी आशीष दून अस्पताल में पुलिस के निगरानी में भर्ती रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पूरी रात सोया नहीं बल्कि रोता रहा। उसे एहसास हुआ है कि उसने जो किया वह गलत था। रात को परिजन उससे मिलने दून अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन, वह सिर्फ रोता रहा और किसी से बात नहीं की।


आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को आज रिमांड पर लेगी ताकि उसके निशानदेही से हथियार बरामद किया जा सके।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed