फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   groom relative died in firing in marriage.

मातम में बदला जश्न, हर्ष फायरिंग में दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

Sat, 23 Apr 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
groom relative died in firing in marriage.
मौत - फोटो : file

देर रात करीब 11 बजे दून के प्रेम नगर के सुद्धोवाला इलाके में प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही मोनू की बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के रिश्तेदार की मौत हो गई है।

विज्ञापन


युवक की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सिटी मनोज कत्याल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बारातियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बारात की वीडियोग्राफी कर रहे युवक से कैमरा भी जब्त कर लिया है और उससे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर की झझरा चौकी में तैनात मोनू सिपाही की बारात नैनीताल से प्रेमनगर सुद्धोवाला आई थी। घुड़चढ़ी के बाद कुछ रिश्तेदार हवाई फायरिंग करने लगे।

सीने में लगी गोली, अस्पताल पहुंचने तक हो गई मौत

groom relative died in firing in marriage.
फाय‌र‌िंग

इसी बीच एक गोली दूल्हे के रिश्तेदार राजकुमार पुत्र रामऔतार गढ़ी सलेमपुर मुरादाबाद के सीने में लग गई। गोली लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई। इधर गंभीर हालात में उसे प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और पूरी बारात को घेर लिया। एसपी सिटी अजय सिंह के आदेश पर असलहे की तलाश के लिए एक-एक बाराती की तलाशी ली गई लेकिन असलहा नहीं मिला।

पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश के लिए वीडियो कैमरा कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक एक-एक बाराती से पुलिस पूछताछ कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed