फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girlfriend make her boyfriend Obscene video and blackmail him

गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, पति और भाई ने भी दिया साथ और फिर...

Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
girlfriend make her boyfriend Obscene video and blackmail him

प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पहले अपने घर बुलायाऔर फिर पति और भाई के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...

विज्ञापन


थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने भाई, महिला मित्र समेत तीन के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ यह साजिश रची गई है।
विज्ञापन


महिला मित्र हर माह धमकी देकर उनसे 15 हजार रुपये वसूल रही है। शहर के राजपुर रोड स्थित थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड  के निदेशक विनीत अग्रवाल ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि दो साल पहले बंजारावाला की एक महिला मित्र ने अपनी बेटी की बर्थ डे पार्टी में उन्हें बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया पूरा प्लान

girlfriend make her boyfriend Obscene video and blackmail him
demo pic

आरोप लगाया कि महिला मित्र ने अपने पति और उनके भाई के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह अर्द्धमूर्छित हो गए। आरोप लगाया कि पहले से कमरे में लगाए गए कैमरे की मदद से उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई।

इसके बाद आरोपी पक्ष ने एमएमएस जारी करने की धमकी देकर उन्हें आतंकित किया। आरोप लगाया कि उन्हें ब्लैकमेल कर आरोपी महिला डेढ़ साल से हर माह 15 हजार रुपये की रकम वसूल रही है।

अब उन पर ढाई लाख रुपये की रकम देने का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसआई विपिन बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। आरोपियों में एक विनीत अग्रवाल का भाई भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed