फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl Student morph photos on FB.

छठवीं की छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर FB पर डाली

Wed, 03 Feb 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 03 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
girl Student morph photos on FB.

कोटद्वार में  सुखरौ क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह में पढ़ने वाली तेरह साल की एक बच्ची की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


फोटो वायरल होने के डर से बच्ची सहमी हुई है। मां ने कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार, छात्रा फेसबुक पर अपनी आईडी बनाकर उसका उपयोग करती थी। एक फरवरी को बच्ची ने मानसी रावत के नाम से बनी फेसबुक आईडी से चैटिंग की और लड़की का नाम देखकर उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन


उसने बच्ची को उसकी हर बात मानने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। बच्ची के मना करने पर कथित मानसी रावत ने बच्ची के चेहरे के नीचे अश्लील फोटो डालने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद ही लड़की का फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। छात्रा की मां ने कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कोतवाली में तहरीर देकर फेसबुक से फोटो हटाने और मानसी रावत नाम की आईडी धारक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले की जांच कर रहे एसआई ओमवीर सिंह बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। फेसबुक पर आईडी खोलने पर उसमें डाली गई फोटोग्राफ को देखकर मानसी रावत नाम की आईडी फर्जी लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed