फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student committed suicide

9वीं की छात्रा ने पंखे से झूलकर दी जान

Sat, 25 Jan 2014 04:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Jan 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
girl student committed suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में 9वीं की छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी। छात्रा कुछ दिन से डिप्रेशन में थी। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा सीएनआई गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी।

विज्ञापन


जाखन के रहने वाले ऑटोचालक अनिल जार्ज का परिवार ओएनजीसी से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर और उक्रांद नेता मनमोहन सिंह नेगी के राजपुर रोड स्थित मकान से सटे सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
विज्ञापन


घर में नहीं था कोई
शुक्रवार को अनिल नेगी का चेकअप कराने उन्हें अस्पताल ले गए थे। अनिल की पत्नी ममता भी मकान मालिक के घर काम के लिए चली गई। इस दौरान बेटी मनीषा (16) ने खुद को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक नहीं दिखने पर ममता आकर उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर शक हुआ तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। समाने मनीषा को पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

तनाव में थी कुछ दिनों से
परिजन तुरंत उसे लेकर कल्हन फिर वैश्य नर्सिंग अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। दोपहर को उक्रांद नेता की पत्नी रमा नेगी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।


मनीषा कुछ दिनों से तनाव में बताई जा रही थी। दो-तीन दिन से स्कूल भी नहीं जा रही थी। मनीषा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। सीओ सिटी एचसी सती ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed