फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girl raped by bogus film director in the name of lead role in film.

'फिल्म की हीरोइन बना दूंगा', बोलकर लूटता रहा छात्रा की आबरू

Thu, 14 Jul 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Jul 2016 08:03 PM IST
सार

  • ज्वालापुर की एक किशोरी से फर्जी डायरेक्टर करता रहा दुष्कर्म
  • मोहाली पंजाब का रहने वाला कमल लहरी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
girl raped by bogus film director in the name of lead role in film.
रेप - फोटो : demo pics

विस्तार

रुपहले पर्दे पर लाने का ख्वाब दिखाकर एक फर्जी फिल्म डायरेक्टर कई दिन तक ग्यारहवीं की छात्रा की अस्मत लूटता रहा। रुड़की रेलवे स्टेशन से स्थानीय पुलिस ने जब किशोरी को बरामद किया तो पूरे मामले से पर्दा उठा।

विज्ञापन


पुलिस ने फर्जी डायरेक्टर को भी दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ज्वालापुर  की रहने वाली एक किशोरी एक सप्ताह पूर्व अचानक लापता हो गई। किशोरी के पिता ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस ने जब ग्यारहवीं की छात्रा का फेसबुक एकाउंट खंगाला तब शक की सुई घूमी।

विज्ञापन

बोला था, 'आंसुओं की कीमत' में बना दूंगा लीड हीरोइन

girl raped by bogus film director in the name of lead role in film.
कई दिन तक करता रहा शोषण

छात्रा का लंबे समय से सांईराम म्युजिकेशन प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कमल लहरी के संपर्क में होना सामने आया। पुलिस अभी पड़ताल में ही जुटी थी कि बुधवार की शाम किशोरी की लोकेशन रुड़की रेलवे स्टेशन पर मिली। एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी ने रुड़की पहुंचकर किशोरी और उसके साथ मौजूद अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

ज्वालापुर कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी जान पहचान कमल लहरी से फेसबुक पर हुई थी और उसने उसे अपनी आने वाली फिल्म 'आंसुओं की कीमत' में हीरोइन के लीड रोल का ऑफर दिया था।

इसलिए वह बिना बताए घर से चली गई। आरोप है कि कमल लहरी ने बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और अब ऑडीशन के बहाने उसे ले जा रहा था।

विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल में खुद को बता रखा है एक्टर

girl raped by bogus film director in the name of lead role in film.
फेसबुक - फोटो : प्रतीकात्मक

एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी कमल लहरी पुत्र मोतीराम निवासी दशमेश कॉलोनी जीरकपुर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने एक फर्जी प्रोडक्शन कंपनी बनाई हुई है और अपने आफिसनुमा घर में ही किशोरी के साथ कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। 

रेलवे में करता था नौकरी
फर्जी फिल्म डायरेक्टर कमल लहरी रेलवे में नौकरी कर चुका है। वह अंबाला डिवीजन में कार्यरत था। यह बात पुलिस की पड़ताल सामने आई है। अधेड़ उम्र का कमल लहरी बेहद ही सधे हुए अंदाज में बात करता है। मानो वह फिल्मी दुनिया से लंबे अर्से से जुड़ा हुआ हो। यही बात उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी लिखी हुई है। यह भी लिखा है कि वह एक एक्टर, गायक भी है।

विज्ञापन

हीरोइन बनने के चक्कर में गंवा बैठी सबकुछ

girl raped by bogus film director in the name of lead role in film.
रेप - फोटो : Demo pic

मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली किशोरी अपने तीन भाई बहन में सभी से ही बड़ी है। बचपन से ही उस पर एक्टर बनने का भूत सा सवार है। इसलिए पढ़ाई लिखाई में उसका मन कम ही लगता है। केवल फिल्मी दुनिया के ख्वाब में ही वह हमेशा खोई रहती थी।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से उसे ऐसे पंख लगे कि, अब वह बहुत कुछ खो चुकी है। आरोपी कमल लहरी ने अपने बुने जाल में ऐसे उलझाया कि उसने अपने अच्छे बुरे के बारे में बिलकुल भी नहीं सोचा।

किशोरी बोली ने बताया कि उसके साथ बहुत बुरा हुआ। अब वह इस बारे में बिलकुल भी नहीं सोचेगी। उसे नही बनना है एक्टर। बोली कि, उसने परिजन को भी धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed