फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl parents does heinous crime with her lover

बेटी ने किया प्यार तो घरवाले बने हैवान, मिलकर कर डाला कांड

Fri, 01 Jun 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़ीपुख्ता (शामली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़ीपुख्ता (शामली) Updated Fri, 01 Jun 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
girl parents does heinous crime with her lover
railway track

क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से खफा प्रेमिका के परिजनों ने एक किशोर को दर्दनाक मौत दी। 

विज्ञापन


परिजनों ने किशोर को ट्रेन के आगे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता की ओर से आरोपी युवती और उसके भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
 
थानाक्षेत्र के गांव निवासी ब्रह्मपाल के पुत्र नीटू (17) का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। युवक के परिजनों ने भी किशोरी के परिजनों को समझाया, लेकिन वह नीटू के संपर्क में बनी रही।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा

girl parents does heinous crime with her lover
demo pic
आरोप है कि 29 मई की रात किशोरी के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की। रात 11 बजे नीटू को किशोरी द्वारा फोन कराकर घर के पास उसे बुलवा लिया। आरोप है कि किशोरी और उसका भाई सोनू, धर्मेंद्र, रणपाल  नीटू के साथ मारपीट कर उसे हींड रेलवे स्टेशन की तरफ ले गए।

आरोप है कि चारों ने युवक को पकड़कर ट्रेन के नीचे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूचना पर परिजन तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसओ गढ़ीपुख्ता ओमप्रकाश भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी, उसके भाई सोनू सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
 

किशोरी की मां ने बताई नई कहानी

girl parents does heinous crime with her lover
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी किशोरी की मां का कहना है कि नीटू मेरी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया था। वह काफी दिन से मेरी लड़की को परेशान करता था। उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़की की मां ने बताया कि नीटू ने मेरी लड़की से फोन करके कहा कि वह हम दोनों को एक नहीं होने देंगे, हम दोनों ट्रेन के नीचे जाकर मरेंगे। वह मेरी लड़की को हिंड रेलवे ट्रैक पर ले गया। वह ट्रेन के आगे खुद मरना व मेरी लड़की को भी मारना चाहता था। ट्रेन को देखकर मेरी लड़की ने इसका विरोध किया और वह किसी तरह से छूटकर रेलवे ट्रैक से बाहर निकलने लगी, जिससे उसको काफी गंभीर चोटें आई। इसके संबंध में उनके पास एक रिकार्डिंग भी है।  

दोनों का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। परिजन नाखुश थे। प्रेमी नीटू का शव बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिल। आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।  
-ओमप्रकाश सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed