फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl missing after leave a suicide note

सुसाइड नोट छोड़कर गायब हुई ये छात्रा, लगाए गंभीर आरोप

Tue, 23 May 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
girl missing after leave a suicide note
missing girl

डीएवी कालेज की एक छात्रा सोमवार सुबह सुसाइड नोट छोड़कर गायब हो गई। सुसाइड नोट में उसने दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने जाने की बात कही है। पुलिस ने भी उसकी तलाश में कई घंटे दौड़ लगाई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पौड़ी के डेमूला मल्ला निवासी प्रतिभा नेगी और उसकी बहन प्रियंका नेगी दून में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। प्रतिभा डीएवी कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रतिभा सोमवार सुबह सात बजे के करीब बहन के लिए एक सुसाइड नोट छोड़कर गायब हो गई। सुसाइड नोट में दो युवकों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन


कहा गया है कि यह दोनों उसे बदनाम करने के साथ मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है। वह माता-पिता की किसी तरह की बदनामी नहीं चाहती है, इसलिए खुदकुशी करने जा रही हैं। माता-पिता का ध्यान रखने के साथ याद न करने की बात कही गई है। बहन का सुसाइड नोट पढ़कर बहन प्रियंका रोने-बिलखने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला एक सुराग

girl missing after leave a suicide note
Demo Pic

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया। छात्रा का फोटोग्राफ पुलिस के व्हाट्स एप पर जारी कर शहर भर की पुलिस को सतर्क किया।

कही से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच उसके मोबाइल का आखिरी लोकेशन गाजियाबाद के साहिबाबाद टावर पर मिली, तो पुलिस जांच की दिशा बदल गई है।

एसपी सिटी प्रदीप राय का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed