{"_id":"598373b74f1c1b0e7e8b4583","slug":"girl-gave-birth-child-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद गर्भवती हुई लड़की, युवक ने किया शादी का वादा, बच्चे का जन्म हुआ तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद गर्भवती हुई लड़की, युवक ने किया शादी का वादा, बच्चे का जन्म हुआ तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले लड़की से रेप किया। जब वह गर्भवती हो गई तो भरी पंचायत में शादी का वादा भी कर दिया। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो उसने फिर शर्मनाक हरकत कर डाली।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बिन विवाह मां बन गई। गांव में हुई पंचायत में आरोपी युवक के परिजनों ने पहले पीड़िता को शादी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन बच्चा होने के बाद शादी करवाने से इनकार कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एक गांव की युवती ने भगवानपुर थाने पहुंचकर अपने ही गांव के आलिम पर आरोप लगाया कि दस माह पहले मेरे घरवाले डॉक्टर के यहां गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर आलिम घर में घुसा और उसके साथ बलात्कार कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बलात्कार के तीन माह बाद पेट में दर्द हुआ तो मां मुझे एक डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर ने मुझे गर्भवती बताया। उसके बाद मैंने मां को तीन माह पहले हुई घटना की जानकारी दी।
इस पर परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। उसमें आलिम के घर वालों ने बच्चा पैदा होने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया। 18 जून 2017 को मैंने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से मेरे घरवाले आलिम के घरवालों से शादी के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह शादी से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोपी युवक और इसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।