मसूरीः फाइव स्टार होटल में पंखे से लटक युवती ने दी जान
- होटल के स्टाफ क्वार्टर में पंखे से झूलती मिली युवती।
- शाम को सहेली के साथ मसूरी घूमने का बनाया था प्लान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी के पांच सितारा होटल जेपी रेजीडेंसी मेनर में फूड एंड बेवरेज के तौर पर कार्यरत युवती ने मौत को गले लगा लिया। देर शाम करीब छह बजे होटल के स्टाफ क्वार्टर में युवती पंखे से झूलती मिली। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला।
प्रीति बमराड़ा (22) पुत्री एनसी बमराड़ा निवासी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून ने स्टाफ क्वार्टर में दुपट्टे से पंखे पर लटककर जान दे दी।
रविवार शाम छह बजे युवती के पंखे से लटके होने की सूचना पर कोतवाल कमलेश नंबूरी, एसएसआई राजेंद्र सिंह खोलिया मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवती होटल के स्टॉफ रूम में रहती थी।
शाम को सहेली संग था मसूरी घूमने का प्लान
मृतका के पास वाले कमरे में होटल में काम करने वाली एक और युवती रहती है। शाम को दोनों ने मसूरी घूमने का प्लान बनाया था। जब युवती प्रीति के कमरे में दाखिल हुई तो वहां पंखे पर दुपट्टे के सहारे उसे झूलते हुए पाया।
युवती ने तत्काल होटल प्रबंधन को सूचना दी। होटल प्रबंधक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।