फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl committed suicide in dehradun

कारोबारी की इकलौती बेटी ने बाथरूम में लगाई फांसी

Sun, 03 Aug 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Aug 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in dehradun

देहरादून के जाखन क्षेत्र में कारोबारी की इकलौती बेटी ने गुरुवार शाम को बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


आईएमएस से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही इस छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया है, यह साफ नहीं हो सका है। छह लाइन के अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में कोई कारण नहीं दिया गया है।

केवल इतना कहा कि किसी कोई गलती नहीं है, वह उनके प्यार के लायक नहीं है। बेटी के इस कदम से मां का रोते-रोते बुरा हाल है।

अपने माता-पिता की अकेली संतान थी नैंसी

girl committed suicide in dehradun

मूल रुप से दिल्ली निवासी कारोबारी एसके मोहन काफी समय से जाखन के चंद्रोहटी में कोठी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। 19 साल की नैंसी मोहन उनकी अकेली संतान थी।

फिलहाल वह राजपुर रोड स्थित आईएमएस संस्थान से पत्रकारिता की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। नैंसी गुरुवार शाम को अपनी मम्मी से बाथरूम में सफाई करने की बात कहकर अंदर चली गई।

इसी दौरान नैंसी ने बाथरुम के अंदर ही चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर नैंसी बाहर नहीं आई तो मां को चिंता हुई।

बार-बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से नैंसी का कोई जवाब नहीं आया। घबराई मां ने नैंसी के पिता को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह लाइन का सुसाइड नोट छोड़ गई नैंसी

girl committed suicide in dehradun

एसके मोहन ने चॉबी से बाथरूम खोला तो बेटी पर लटकी पाकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। मां-बाप बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतका अंग्रेजी में लिखा गया छह लाइन का सुसाइड नोट छोड़ गई है। एसओ राजपुर राजेश शाह के मुताबिक छात्रा ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

ममा और डैड को संबोधित सुसाइड नोट में कहा कि आप दोनों उसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह इसके लिए लायक नहीं है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed