मौत के बाद सामने आया छात्रा का MMS, इंसाफ के लिए अल्मोड़ा में उबाल
बीती 25 मई को उत्तराखंड की शांत वादियां घिनौनी वारदात से दहल गई। अब इंसाफ के लिए अल्मोड़ा के लोग 25 मई से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में आज दो जून को रानीखेत बंद का ऐलान किया गया है।
बता दें कि बीती 25 मई को रानीखेत में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। 25 मई को ही उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा सेकेंड डिवीजन से पास हुई।
उस वक्त यह समझा गया कि छात्रा ने कम नंबर आने के चलते आत्महत्या की है, लेकिन दो दिन बाद छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। जिसके बाद छात्रा की आत्महत्या के पीछे छिपा कारण सामने आया। चार आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। जबकि पांचवां आरोपी फिलहाल फरार है। इसे पकड़ने के लिए ही रानीखेत के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
पिछले कई दिनों से रानीखेत में इंसाफ के लिए प्रदर्शनों का दौर जारी है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर कर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलित हैं। गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
ये था पूरा मामला
27 मई को एमएमएस बनाने तनाव में आई नगर के रानीखेत के नजदीकी गांव की किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया था। एमएमएस देखने के बाद बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और इस दौरान एमएमएस बनाने के आरोपी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने बाजार बंद कराने के साथ चक्काजाम कर दिया था। 25 मई को छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या से पूरा गांव हैरान था। शुक्रवार की सुबह गांव के एक युवक को जब किशोरी का एमएमएस दिखा तो खुदकुशी की वजह सामने आई।
इसके बाद गुस्साए ग्रामीण बाजार में आ धमके। जिस युवक के साथ किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया गया था, उसने ग्रामीणों को जानकारी दी कि फरवरी में वह लोग रानी झील के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नगर के चार युवकों ने उनका एमएमएस बना लिया।
गुस्साए ग्रामीण चारों युवकों की तलाश करने लगे। आरोपी एक युवक दिखा तो लोगों ने दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि चारों युवकों ने पहले किशोरी का सामान्य एमएमएस बनाया फिर उससे अश्लील एमएमएस तैयार कर उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। इससे तनाव में आई किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी।