फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl commit suicide

पुलिस चौकी परिसर में युवती ने की आत्महत्या

Fri, 30 May 2014 02:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide

शादी के लिए घर वालों की जबरन दबाव डालने से आजिज किशोरी खुदकुशी के मकसद से बिंदाल पुलिस चौकी परिसर में बने क्वार्टर की दूसरी मंजिल से कूद गई।

विज्ञापन


गंभीर हालत में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां काफी कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की पहचान देर रात सुमित्रा पुत्री सुबोध सिंह निवासी कुम्हार मंडी के तौर पर की गई।
विज्ञापन


गिरने से टूट गया जबड़ा
चकराता रोड स्थित बिंदाल पुलिस चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर बने हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दूसरी मंजिल की छत से करीब 17 साल की किशोरी मुंह के बल नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख और गिरने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों के परिवारजन बाहर आ गए। चौकी में मौजूद संतरी और दूसरे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी का जबड़ा टूटने के कारण दांत बाहर निकल गए थे।


आनन-फानन उसे सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब तीन घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।

परिजन कराना चाहते थे शादी
पुलिस के मुताबिक शुरुआती छानबीन में पता चला है कि किशोरी के परिजन उसकी शादी कराना चाहते थे। मगर वह इसके लिए राजी नहीं थी। इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामले की छानबीन की जा रही है। 

कैसे पहुंची दूसरी मंजिल पर
युवती पुलिस क्वार्टर की दूसरी मंजिल तक कैसे पहुंची, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। इस दौरान वहां न संतरी ने उसे देखा, न क्वार्टर में रहने वाले लोगों की नजर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed