फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl blackmailed lover from their MMS

लड़की ने प्रेमी संग खेला ऐसा गेम, जिसकी असलियत जानकर उठ जाएगा प्यार से भरोसा

Sat, 14 Apr 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Sat, 14 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
girl blackmailed lover from their MMS
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने अपनी और उसकी अश्लील वीडियो बनवाई गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है।

विज्ञापन


युवती ने अश्लील वीडियो बनवाई और 10 लाख की रंगदारी न मिलने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती और उसके एक साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाल रविकुमार सैनी ने बताया कि मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम जयपुर खीमा निवासी सुरेश चंद्र जोशी ने कोतवाली में तहरीर दी।

मामले में युवती और उसका साथी सईद अहमद नामजद 

girl blackmailed lover from their MMS
मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू
बताया कि वह बागेश्वर में नेचुरल केयर सेंटर कंपनी में शाखा प्रबंधक है। जहां उसके साथ बागेश्वर के ग्राम कठपुड़ियाछीना निवासी युवती कार्य करती थी। उनकी फोन पर अक्सर बात भी होती थी। इस बीच युवती से नजदीकी प्रेम संबंध, शारीरिक संबंध भी बन गए थे।

बाद में युवती की नीयत डोल गई और उसने अपने एक अन्य साथी के माध्यम से अपने शारीरिक संबंधों की वीडियो बना ली। इसकी आड़ में वह ब्लैकमेल करने लगी। उसने कई बार युवती द्वारा बताए गए बैंक खाते में रुपये भी जमा किए। पिछले साल युवती काम छोड़कर देहरादून चली गई। उसका कुछ हिस्सा उसके फोन पर वाट्सएप से भेजकर 10 लाख रुपये मांगे।

युवती के साथी सईद अहमद ने भी फोन कर रंगदारी मांगी। रकम न देने पर सार्वजनिक करने, कानूनी कार्रवाई की धमकी देने पर सुरेश डर गया। सुरेश ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन सुरेश को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में धारा 384 आईपीसी, 66 ई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में युवती और उसके साथी सईद अहमद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed