फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl being raped by father

कलियुगी बाप ने किया पवित्र रिश्ता शर्मसार

Fri, 27 Dec 2013 08:08 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 27 Dec 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
 girl being raped by father

उत्तरकाशी के डुंडा प्रखंड के एक गांव में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। दो वर्ष से पिता के दुष्कर्म से पीड़ित नाबालिग कुछ दिन पहले घर छोड़कर भाग गई थी।

विज्ञापन


पढ़ें,नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!
विज्ञापन


इस कलियुगी बाप ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे तलाश करा लिया। लेकिन नाबालिग ने पुलिस के सामने जब सच्चाई कही तो सब के होश उड़ गए।

बड़ी बेटी के साथ भी की थी कोशिश
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के मेडिकल में भी बलात्कार की पुष्टि हुई है।

पढ़ें,रोहित की मदद को आगे आई कक्षा आठ की छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में भी यह व्यक्ति अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में जेल की हवा खा चुका है।

क्या है मामला
19 दिसंबर को डुंडा प्रखंड के गांव की एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बड़कोट से लड़की को बरामद कर पुलिस उत्तरकाशी लाई, लेकिन यहां उसके बयान से सब भौचक रह गए।

पढ़ें,अब यहां से खरीदें सर्टिफाइड 'यूज्ड कारें'

लड़की ने अपने पिता पर दो वर्ष से दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पिता के उत्पीड़न से तंग आकर ही वह घर छोड़ कर भाग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed