फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape in dehradun with married women for dowry

पति की बात नहीं मानी, हैवान बने सात रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर दो दिन तक किया महिला से रेप

Fri, 27 Apr 2018 06:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Apr 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in dehradun with married women for dowry
- फोटो : demo pic

पति के रिश्तेदार इतनी हैवानियत पर उतर आए कि महिला की आबरू से ही खिलवाड़ कर दिया। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के सात रिश्तेदारों पर दो दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पूर्व में महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी मुकदमे को खत्म करने के लिए महिला पर दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2016 में दून के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने किसी और लड़की से शादी कर ली। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gangrape in dehradun with married women for dowry
Gangrape

आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद उसका पति दहेज की मांग करने लगा। इस पर महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला के अनुसार गत 22 अप्रैल को जब वह अपने परिवार के साथ सो रही थी तो कुछ लोग उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में डालकर ले गए।

गाड़ी रुकने पर जब उसे उतारा तो उसने देखा कि वह एक नदी किनारे सुनसान जगह पर है, यहां पहले से ही कैंप लगा था। आरोप है कि उस कैंप में आरोपियों ने महिला के साथ दो दिनों तक बलात्कार किया।

पीड़िता ने बताया कि बुधवार को किसी तरह बचती बचाती वह देहरादून आ गई। महिला ने सात लोगों के खिलाफ एसएसपी सेे शिकायत की है। एसएसपी कार्यालय से शिकायत को आगे की जांच के लिए नेहरू कॉलोनी थाना भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed