{"_id":"5915fced4f1c1b7a04852b0c","slug":"gangrape-attempted-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप का प्रयास, विरोध करने पर आरोपियों ने बुरी तरह पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप का प्रयास, विरोध करने पर आरोपियों ने बुरी तरह पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 12 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शौच के लिए जा रही एक युवती से चार युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर पास स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी मौके की ओर दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी दलित युवती बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। युवती को देखकर चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर पास स्थित एक कंपनी के कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े। कर्मचारियों को देखकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि तहरीर पर अफरीदी, हुसैन, तजवीर एवं रुमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी पाडली गुर्जर गांव के रहने वाले हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।