{"_id":"1db98c35a0843eecb9e5ad76807a62e1","slug":"gang-rape-with-woman-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"घात लगाकर महिला से की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घात लगाकर महिला से की शर्मनाक हरकत
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Tue, 03 Sep 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
देश को शर्मसार करने वाली घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में सामने आए गैंगरेप की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, लोन के नाम पर ठगी, जांच शुरु
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण की पत्नी रविवार की शाम खेत में शौच के लिए गई थी। तभी वहां पर घात लगाकर बैठे दो लोगों ने उसे दबोच लिया। दोनों उसे जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, बाप बैंक में अधिकारी, बेटा चोर
वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद विवाहिता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार निवासी सिकरोढ़ा तथा ओमपाल निवासी अकबरपुर खुर्द थाना लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें