{"_id":"5760632d4f1c1bb00911b6cc","slug":"gang-rape-with-minor-girl-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि में किशोरी के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर नोंच डाला शरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवभूमि में किशोरी के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर नोंच डाला शरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
rape
जनजाति समुदाय की 16 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की की मां ने एक नामजद सहित दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जंगल से सटे एक गांव की महिला ने मंगलवार की शाम को थाने में दी तहरीर में कहा कि दोपहर को उसकी 16 साल की बेटी उसके छोटे पुत्र के साथ घास काटने खेत में गई थी, इस बीच भुरी बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी राकेश दो अन्य युवकों के साथ मौके पर आया और उसके बेटे को पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन
खेत में घसीट ले गए
तीनों उसकी बेटी को घसीटकर खेत में ले गए और दुराचार किया। आरोपियों ने उसके शरीर के कई हिस्सों को नोंचकर घायल भी किया। पुलिस ने धारा 376 3/4 पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में रात को बाजपुर की पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी मगर वह लोग हाथ नहीं आए।
विज्ञापन