{"_id":"afec8e5aeea106adf7adf0f98e8443ec","slug":"gang-rape-with-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप कर बेहोशी की हालत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप कर बेहोशी की हालत में फेंका
अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Thu, 16 Oct 2014 06:17 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। यह घटना दशहरे के दिन की है। अगले दिन आरोपी उसे सोलानी नदी पुल के पास बेहोशी की हालत में फेंक गए।
विज्ञापन
तब से पीड़ित लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा था। होश में आने पर पीड़ित ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों और हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दशहरे के दिन हुई घटना
थानाक्षेत्र भगवानपुर के एक ग्रामीण की 14 वर्षीय पुत्री का हैंडपंप लगाने वाले चार युवकों ने दशहरे के दिन अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। चार अक्तूबर को आरोपियों ने उसे इमलीखेडा रोड पर सोलानी नदी के पुल के पास फेंक दिया था। परिजनों को वह बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उसे रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर उसे बराडा हरियाणा रेफर किया गया था तभी से उसका उपचार चल रहा है। बुधवार को होश में आने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया कि गांव में एक ग्रामीण के यहां हैंडपंप लगाने आए चार युवकों ने उसका अपहरण किया था।
अपहरण के बाद किया गैंगरेप
अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के खुलासे के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाने में भी किशोरी अचेत हालत में पड़ी रही।
सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।