फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with laadli, accused arrested.

लाडली से हुआ था गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 29 Nov 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
gang rape with laadli, accused arrested.

हल्द्वानी में सात साल की मासूम लाडली से तीनों आरोपियों ने रेप किया था। मुख्य आरोपी अख्तर अली से पूछताछ के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों प्रेमपाल और जूनियर मसीह को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अख्तर को शुक्रवार को नैनीताल जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में हत्या,  गैंगरेप की धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी अख्तर अली उर्फ शमीम पुत्र मकसूद अली निवासी महानाजनी गांव जिला बेतिया (बिहार) डंपर चालक है।

20 नवंबर को उसने अपने साथी डंपर चालक प्रेम पाल (25) पुत्र कृष्णलाल प्रसाद निवासी पीलीभीत हाल निवासी काठगोदाम और मूल रूप से रुद्रपुर जिले के कन्टोपा निवासी खलासी जूनियर मसीह उर्फ पोक्सी पुत्र अरुण मसीह (वर्तमान पता काठगोदाम) के साथ शराब पी। इसके बाद रिसेप्शन में बच्ची को देखकर अख्तर अली मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर बुलाया फिर उठा ले गए

gang rape with laadli, accused arrested.

उसने टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने साथ बुलाया और फिर तीनों उसे उठाकर गौलापार ले गए। जहां उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव के चलते बच्ची की मौत हो गई।

अख्तर दूसरे दिन काठगोदाम ट्रेन से दिल्ली भाग गया, जबकि दोनों आरोपी यहीं चुपचाप रहे। अख्तर ने 22 नवंबर की सुबह करीब चार बजे प्रेमपाल को फोन किया और लोकेशन राजपुरा बताई। पुलिस और एसटीएफ ने नंबर की डिटेल निकाली तो प्रेमपाल का नंबर मिला।

प्रेमपाल ने उसकी बताई बात पुलिस को बताई। लेकिन पुलिस ने नंबर की लोकेशन उस वक्त दिल्ली पहाड़गंज निकाली। वहीं से शक शुरू हुआ।

एसएसपी एसटीएफ सदानंद दाते टीम सहित उसकी तलाश में दिल्ली पहुंचे। मगर दिल्ली पहाड़गंज में ही नंबर बंद हो गया।

पोस्टमार्टम में आई थी गैंगरेप की बात

gang rape with laadli, accused arrested.

अख्तर का परिवार गुड़गांव में रहता है जिस कारण वह मोबाइल बंद कर दिल्ली से वहां निकल गया। जहां उसने अपनी पत्नी के मोबाइल पर दूसरा सिम डालकर कुछ लोगों से संपर्क किया। फिर परिवार को लेकर लुधियाना में बेटी दामाद के पास गया। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

लाडली के ताऊ ने घटना की रात पहले अख्तर को पकड़ा था, लेकिन स्थानीय लोगों के कहने पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के हाथ पहले डंपर चालक नहीं लगा था। खलासी का कहना था कि वह शराब पीने के बाद अपने घर चला गया था।

पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अख्तर ने दो अन्य आरोपियों प्रेमपाल और जूनियर मसीह के घटना में उसके साथ होने की बात कही। जिस पर शनिवार को तीनों को एक साथ रखकर पूछताछ की गई। जिसमें तीनों के रेप, हत्या और अपहरण में शामिल होने की बात आई।

पोस्टमार्टम के दौरान भी ये बात सामने आई थी कि बच्ची से साथ एक से ज्यादा लोगों ने रेप किया। जिस कारण उसकी मौत हुई। मौत से पहले उसके कोमा में जाने की संभावना भी डॉक्टरों ने जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed