उत्तराखंडः गैंगरेप पीड़िता की इस धमकी से पुलिस में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में कई महीने बाद भी आरोपियों के न पकड़े जाने पर गैंगरेप पीड़िता ने ऐसी धमकी दे डाली की पुलिस में हड़कंप मच गया।
सामूहिक दुष्कर्म के आरापियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह बच्चों के साथ दुष्कर्म करेगी। महिला ने आरोपी ग्राम प्रधान पर फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।
रुड़की के सुल्तानपुर में एक महिला ने 11 मार्च 2015 को शमीम, नूरआलम और एक अन्य व्यक्ति शमीम के खिलाफ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए थे।
जिसके बाद गैंगरेप का मामला महिला हेल्पलाइन में ट्रांसफर कर दिया था। वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अधिकारियों के चक्कर लगाकर तंग आ चुकी है पीड़िता
इस पर पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामला दोबारा लक्सर कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिये। पीड़िता का कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर तंग आ चुकी है।
कोई अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं है। वहीं आरोपी उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो वह अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर होगी।
लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर ग्राम प्रधान और दो अन्य लोगों पर आरोप सिद्ध होता है तो तीनों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।