{"_id":"581f27d54f1c1bfb02b3731a","slug":"gang-rape-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशीः दो छात्राओं से तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तरकाशीः दो छात्राओं से तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट
Updated Sun, 06 Nov 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़कियों के साथ बड़कोट क्षेत्र के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। परिजनों का आरोप है कि तीनों आरोपी युवक दोनों नाबालिगों को घुमाने के बहाने बहला-फुसला कर गंगनानी एक काटेज में ले गए।
विज्ञापन
जहां आरोपियों ने दोनों नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दोनों नाबालिग अपने घर देरी से पहुंची, तो परिजनों ने पूछताछ की तो दोनों ने आप बीती बताई। इसके बाद परिजन शनिवार देर रात बड़कोट थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। एसओ संतोष कुंवर ने कहा कि घटना शनिवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर अजय कुमार निवासी राजतर, नितिन सैनी निवासी राजतर, प्रदीप बिष्ट निवासी मस्सू-राजगढ़ी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सुबह बड़कोट क्षेत्र के दुबाटा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
नितिन टायर पर पंचर बनाने और प्रदीप बिष्ट चौकीदारी करता है, जबकि अजय कुमार ने पॉलीटेक्निक किया है। सीओ देवी दत्त चौसाली ने बताया कि दोनों नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।