फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape in haridwar

हरिद्वार: खेत में खींच कर नाबालिग से गैंगरेप

Thu, 18 Sep 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर Updated Thu, 18 Sep 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
gang rape in haridwar

हरिद्वार जिले के भगवानपुर में जंगल में चारा लेने गई एक नाबालिग लड़की को दो युवकों ने खेत में खींच कर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को अवगत कराया।

विज्ञापन


जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाने में मौजूद एसएसपी ने तुंरत मुकदमा दर्ज कराया। भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार को जंगल में चारा लेने गई थी। दोपहर के समय वहां पर गांव के ही दो युवक आ गए।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने मौका पाकर उसे जबरन खेत में खींचने का प्रयास किया। किशोरी ने आरोपियों के मंसूबे भांपते हुए विरोध भी जताया। लेकिन आरोपी उसे ईख के खेत में ले गए और रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देते हुए फरार हो गए आरोपी

gang rape in haridwar

मनमानी करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गांव पहुंची किशोरी ने अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। उस समय थाने में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते मौजूद थे। एसएसपी ने पीड़ित किशोरी से पूछताछ कर जानकारी ली।

इसके बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुलफाम समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

घर में घुसकर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास का आरोप
उधर रुड़की के रामपुर गांव में दो युवकों ने एक घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि दोनों युवक जबरन युवती को वहां से ले जाने का प्रयास कर रहे थे। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed